Homeझारखंडगिरिडीह में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंदा, सड़क पर मची...

गिरिडीह में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंदा, सड़क पर मची चीख-पुकार, गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित चंद्रवंशी नगर मोड़ पर शुक्रवार दोपहर रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला। पिकअप वैन और पल्सर बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क खून से लाल हो गई। वहां से गुजरने वाले लोग सड़क पर पसरे खून और खौफनाक मंजर को देखकर सहम गए।

- Advertisement -

कॉलेज रोड से शहर की ओर जा रहे थे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। बजाज पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक गिरिडीह कॉलेज रोड से शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह से बेंगाबाद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप वैन ने बाइक को सीधे अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके की ओर दौड़े। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे पिकअप वैन का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर हालात संभाले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

बाइक पर लिखा था ‘यदुवंशी’, शिनाख्त में जुटी पुलिस

दुर्घटनाग्रस्त बजाज पल्सर बाइक के आगे के हिस्से पर ‘यदुवंशी’ लिखा पाया गया है। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। साथ ही लावारिस छोड़ी गई पिकअप वैन को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...