Homeझारखंडगुमला में चोरी का सामान बरामद, पंजाबी गली और राजा कॉलोनी से...

गुमला में चोरी का सामान बरामद, पंजाबी गली और राजा कॉलोनी से पकड़े गए आरोपी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के कीमती आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

- Advertisement -

जानिए कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

- Advertisement -

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में पंजाबी गली का रहने वाला 26 वर्षीय शोएब अंसारी, राजा कॉलोनी निवासी आदिल अंसारी और पालकोट रोड निवासी अजीत कुमार सोनी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दीपनगर में बंद घर को बनाया था निशाना

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि 27 सितंबर को दीपनगर निवासी विमला मिंज के घर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान चोरी कर लिए थे। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

विशेष टीम ने छापेमारी कर बरामद किया सामान

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने तकनीकी सुरागों और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदिधों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण बरामद कर लिए गए।  

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...