Homeझारखंडबिहार से चोरी हुई टाटा नेक्सन कार जामताड़ा में बरामद, आरोपी जहानाबाद...

बिहार से चोरी हुई टाटा नेक्सन कार जामताड़ा में बरामद, आरोपी जहानाबाद निवासी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamtara news: जामताड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से चोरी हुई टाटा नेक्सन कार को सातसाल गांव के पास घेराबंदी कर बरामद किया है। पुलिस ने मौके से बिहार के जहानाबाद निवासी आरोपी मोहित कुमार को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 16 अक्टूबर को बिहार पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

- Advertisement -

बिहार सरकार के कर्मी की कार, UP नंबर बदलकर लगाया था धनबाद का नंबर

जानकारी के अनुसार, यह कार बिहार सरकार में कार्यरत अजय कुमार की थी, जो 15 अक्टूबर की सुबह रामकृष्ण नगर (बिहार) क्षेत्र से चोरी हुई थी। चोरी के बाद गिरोह के सदस्यों ने कार का मूल उत्तर प्रदेश का पंजीकरण नंबर बदलकर उस पर धनबाद का फर्जी नंबर लगा दिया था। आरोपी कार को पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे।

- Advertisement -

SP की गुप्त सूचना पर SDPO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

जामताड़ा SP शंभू कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि चोरी की कार जामताड़ा के रास्ते बंगाल ले जाई जा रही है। इसके आधार पर SDPO वसीम राजा के नेतृत्व में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और पुलिस अधिकारी सुनील कुमार सिंह की टीम ने नाकेबंदी कर सफलता हासिल की। इसके बाद बिहार पुलिस के SI मिथुन कुमार जामताड़ा पहुंचे और आरोपी व वाहन की कस्टडी ली।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...