Homeझारखंडगाड़ी रोको वरना..., टोंगी-गिद्दी रोड पर हजारीबाग पुलिस और अपराधियों के बीच...

गाड़ी रोको वरना…, टोंगी-गिद्दी रोड पर हजारीबाग पुलिस और अपराधियों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, लेवी की रकम के साथ दो अरेस्ट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग और रामगढ़ की सीमा से सटे कोयलांचल में रंगदारी और लेवी वसूलने वाले नेटवर्क के खिलाफ गिद्दी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के नाम पर कोयला कारोबारियों से जबरन लेवी वसूलकर भाग रहे दो कथित सक्रिय गुर्गों को पुलिस ने टोंगी-गिद्दी मुख्य मार्ग पर फिल्मी अंदाज में पीछा कर धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लेवी के रूप में वसूले गए 40 हजार रुपये नकद, दो स्मार्टफोन और भागने में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की है।

- Advertisement -

गुप्त सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

गिद्दी थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन को 10 सितंबर को पक्की खुफिया सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह से जुड़े दो संदिग्ध युवक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर गिद्दी इलाके में पहुंचे हैं। उनका मकसद कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से लेवी व रंगदारी की रकम वसूलना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने फौरन वरीय पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दी और बिना समय गंवाए थाने में सनहा दर्ज कर एक स्पेशल पुलिस टीम गठित की।

- Advertisement -

लेवी वसूलकर भाग रहे थे रामगढ़ की ओर

पुलिस टीम जब इलाके में नजर बनाए हुए थी, तभी सूचना मिली कि दोनों युवक कारोबारियों से लेवी की रकम वसूल चुके हैं और बुंडू-बसरिया के रास्ते रामगढ़ की तरफ तेजी से भाग रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। टोंगी-गिद्दी मेन रोड के पास पुलिस की गाड़ी ने आगे आकर उनकी पल्सर को रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बाइक सवार युवकों ने कट मारकर भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन हथियारबंद जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों को मोटरसाइकिल सहित मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी में मिले 40 हजार कैश और दो मोबाइल

पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 500 रुपये के 80 नोट यानी कुल 40 हजार रुपये की नकद रकम बरामद हुई। इसके अलावा उनके पास से सफेद और नीले रंग के दो वीवो एंड्रॉयड मोबाइल और काले रंग की पल्सर बाइक (नंबर JH-24M-6620) जब्त की गई। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान रामगढ़ कैंट के सौदागर मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय मन्नु कुमार साव और कोरीटोला मुंडा टोली निवासी 18 वर्षीय अविनाश कुमार के रूप में हुई है।

गिरोह के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी पुलिस

इस मामले में गिद्दी थाने में कांड संख्या 30/26 दर्ज करते हुए पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों की कम उम्र को देखते हुए इस पहलू की भी बारीकी से जांच की जा रही है कि राहुल दुबे गिरोह के मुख्य सरगना से इनका सीधा संपर्क कैसे हुआ और क्या वे इलाके में लेवी वसूली के लिए केवल मोहरे की तरह इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस सफल अभियान में थाना प्रभारी पुअनि मो. इकबाल हुसैन के साथ पुअनि दामुराम बोयपाई, सअनि चंदन उरांव, सअनि सुनील कुमार और अन्य पुलिस जवान शामिल रहे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...