Homeझारखंडकोडरमा के स्कूल में बदहाली को लेकर सड़क पर छात्र

कोडरमा के स्कूल में बदहाली को लेकर सड़क पर छात्र

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

 Koderma: कोडरमा जिले के सतगावां स्थित राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बासोडीह में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी का मामला अब तूल पकड़ चुका है। छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन और शिकायतों के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल का दौरा किया। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता और झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में नेताओं ने पूरे स्कूल परिसर का मुआयना किया और हालात पर चिंता जताई।

- Advertisement -

जर्जर क्लासरूम और गंदगी के बीच पढ़ाई

नेताओं ने क्लासरूम, लाइब्रेरी, शौचालय और स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल की बेहद खराब तस्वीर सामने आई। जर्जर भवन, क्लास में पंखों का न होना, गंदे शौचालय और पीने के पानी में भारी आयरन की समस्या ने स्कूल प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। स्कूल तक आने-जाने वाले रास्ते और परिसर में फैली गंदगी भी छात्रों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।

- Advertisement -

16 अक्टूबर तक शिक्षकों की बहाली का अल्टीमेटम

झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों को तुरंत वापस लाया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 16 अक्टूबर तक उपायुक्त से मुलाकात कर पर्याप्त शिक्षकों की मांग रखी जाएगी। इसके अलावा स्कूल में डीप बोरिंग, सड़क दुरुस्ती और साफ-सफाई के मुद्दे भी सीधे प्रशासन के सामने रखे जाएंगे ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

CM से मिलने और कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय ने शिक्षकों की कमी को बेहद गंभीर बताते हुए इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला समिति एक हफ्ते के अंदर मुख्यमंत्री से मिलकर इस स्कूल की जमीनी हकीकत से अवगत कराएगी। दूसरी ओर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सच्चिदानंद प्रधामा ने दो टूक कहा कि 16 अक्टूबर तक समाधान नहीं निकला तो 17 अक्टूबर को जिला प्रशासन कार्यालय का पूर्ण घेराव किया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...