Homeझारखंडरांची स्टेट लाइब्रेरी में लगी अचानक आग, बाल-बाल बचे दर्जनों छात्र-छात्राएं

रांची स्टेट लाइब्रेरी में लगी अचानक आग, बाल-बाल बचे दर्जनों छात्र-छात्राएं

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लाइब्रेरी के गर्ल्स सेक्शन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। धुएं का गुबार उठते ही छात्र सुरक्षा के लिए बाहर की ओर भागे।

- Advertisement -

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय गर्ल्स सेक्शन के एक कोने में स्थित बिजली के बोर्ड से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने वहां रखे कुछ फर्नीचर और कागजातों को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार उठता देख छात्राओं ने शोर मचाया और फौरन परिसर से सुरक्षित बाहर निकलीं। घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई।

- Advertisement -

बिजली ठप, पढ़ाई पूरी तरह बाधित

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी छात्र-छात्रा को चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत पूरी लाइब्रेरी की बिजली सप्लाई काट दी गई। फिलहाल लाइब्रेरी में बिजली न होने के कारण मरम्मत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से फिलहाल पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...