HomeझारखंडJPSC-JSSC नियुक्ति घोटाला केस से खुद अलग हुईं सुप्रीम कोर्ट के जज...

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाला केस से खुद अलग हुईं सुप्रीम कोर्ट के जज वी मोहना, अब दूसरी बेंच में होगी सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

JPSC-JSSC Recruitment Scams: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वी मोहना ने झारखंड में बहुचर्चित JPSC और JSSC नियुक्ति घोटाले की CBI जांच से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। इसके बाद अब JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले का मामला सुप्रीम कोर्ट की उस पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए पेश नहीं किया जाएगा, जिसमें न्यायाधीश वी मोहना शामिल होंगी।

- Advertisement -

सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर है याचिका

गौरतलब है कि याचिकाकर्ता हरिशरण देवगम ने JPSC और JSSC नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका में झारखंड सरकार, झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC, राज्य की सीआईडी और केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को प्रतिवादी बनाया गया है।

- Advertisement -

पूर्व में लिया गया था नोटिस जारी करने का फैसला

इससे पहले मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। हालांकि इस प्रक्रिया के आगे बढ़ने के बाद अब न्यायाधीश वी मोहना ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस मामले की सुनवाई से पीछे हटने का फैसला किया है।

अलग होने की मुख्य वजह आई सामने

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में वकालत के दौरान न्यायाधीश वी मोहना ने कई कानूनी मामलों में झारखंड सरकार का पक्ष रखा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और निष्पक्षता बनाए रखने के मकसद से उन्होंने इस जनहित याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए नई पीठ का गठन किया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...