Homeझारखंडगुमला में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा...

गुमला में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला के जारी थाना क्षेत्र के बरवाडीह घटमा टोली में 17 वर्षीय प्रमिला मिंज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सुबह काफी देर तक प्रमिला के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने खिड़की से अंदर देखा तो वह मृत अवस्था में मिली।

- Advertisement -

रात में परिवार के साथ खाया था खाना

परिजनों के मुताबिक, प्रमिला ने बीती रात परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह आमतौर पर सुबह जल्दी उठ जाती थी, लेकिन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई।

- Advertisement -

जब परिवार को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो खिड़की से कमरे के अंदर देखा गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना मिलने पर जारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ परिवार के लोगों से भी पूछताछ की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रमिला के भाई अमित मिंज ने बताया कि रात तक घर में सब कुछ सामान्य था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...