
Bihar Actress: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्ट्रेस और मॉडल तान्या मिश्रा की तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है। उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें नया ‘नेशनल क्रश’ तक बता रहे हैं। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी यह जानने में भी बढ़ गई है कि आखिर तान्या मिश्रा कौन हैं और अचानक इतनी चर्चा में कैसे आ गईं।

तान्या मॉडलिंग की दुनिया से लेकर फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज तक में काम कर चुकी हैं। बिहार से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने वाली तान्या के सफर की कहानी भी दिलचस्प है।

तस्वीरें वायरल हुईं तो अचानक बढ़ी चर्चा

तान्या मिश्रा की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी आंखों और स्टाइल की चर्चा कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहना शुरू कर दिया।
हालांकि ‘नेशनल क्रश’ कोई आधिकारिक खिताब या अवॉर्ड नहीं है। यह सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाला एक अनौपचारिक टैग है, जो किसी सेलिब्रिटी के अचानक वायरल होने पर यूजर्स और फैंस की ओर से दिया जाता है।
कौन हैं तान्या मिश्रा?
-1790581452698.webp)
तान्या मिश्रा मूल रूप से बिहार के गया की रहने वाली हैं और फिलहाल मुंबई में रहकर मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। उनका जन्म 31 जनवरी 1999 को हुआ था।
ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद मॉडलिंग को करियर बनाया और धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ बढ़ीं।
बड़े मैगजीन के लिए करा चुकी हैं फोटोशूट

तान्या फैशन और फिल्म जगत से जुड़ी कई चर्चित मैगजीन के लिए फोटोशूट कर चुकी हैं। इनमें ‘फेमिना’, ‘फिल्मफेयर’ और ‘ग्राजिया’ जैसे नाम शामिल बताए जाते हैं।
अप्रैल-मई 2024 के दौरान ‘फेमिना’ के कवर पर नजर आने के बाद उन्हें काफी पहचान मिली। तान्या IAWA मिस इंडिया 2019 में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जहां वह चौथी रनर-अप रही थीं।
फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं एक्टिंग का दम

मॉडलिंग के अलावा तान्या ने एक्टिंग में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश की है। साल 2023 में आई फिल्म ‘गजनवी’ में वह नेहा के किरदार में दिखाई दी थीं।
इससे पहले कन्नड़ फिल्म ‘चेज’ में उन्होंने CBI इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला वाली वेब सीरीज ‘चिड़िया उड़’ में भी तान्या नजर आ चुकी हैं।
म्यूजिक वीडियोज में भी बना चुकी हैं पहचान
तान्या कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। ‘नखरो’, ‘तू मेरा हो जाएगा’ और ‘रहबरा 2.0’ उनके चर्चित म्यूजिक वीडियोज में गिने जाते हैं।
वह ‘सफर मोहब्बत का’ नाम के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाली हैं।
आखिर क्यों कहा जा रहा ‘नेशनल क्रश’?
सोशल मीडिया पर किसी स्टार को ‘नेशनल क्रश’ कहने का ट्रेंड नया नहीं है। साल 2018 में प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ‘नेशनल क्रश’ और ‘विंक गर्ल’ जैसे नाम मिले।
रश्मिका मंदाना और फिल्म ‘एनिमल’ के बाद तृप्ति डिमरी के लिए भी सोशल मीडिया पर यह टैग खूब इस्तेमाल हुआ। श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी और वामिका गब्बी जैसी अभिनेत्रियों के लिए भी अलग-अलग समय पर फैंस इस तरह के टैग इस्तेमाल करते रहे हैं।
अब तान्या मिश्रा की तस्वीरें चर्चा में आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए भी यही शब्द इस्तेमाल किया जा रहा है।
‘नेशनल क्रश’ कोई आधिकारिक खिताब नहीं
यह समझना जरूरी है कि ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’ नाम का कोई आधिकारिक सम्मान नहीं है। न ही कोई संस्था इसका चुनाव करती है। यह पूरी तरह सोशल मीडिया से निकला एक लोकप्रिय शब्द है।
किसी एक्टर, एक्ट्रेस या इंटरनेट पर्सनैलिटी की तस्वीर, वीडियो या फिल्म का कोई सीन अचानक वायरल होने पर फैंस उसे इस तरह का टैग देना शुरू कर देते हैं।


