Homeझारखंडरेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 17 अक्टूबर तक रद्द और डायवर्ट रहेंगी...

रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 17 अक्टूबर तक रद्द और डायवर्ट रहेंगी ये 4 ट्रेनें

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jharkhand train news: दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत चल रहे विकास कार्यों की वजह से झारखंड रूट की कई ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। 17 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों पर कुल चार ट्रेनों की सर्विस पर सीधा असर पड़ेगा। इस दौरान कई गाड़ियां कैंसिल रहेंगी, तो कुछ ट्रेनों को तय स्टेशन से पहले ही रोक दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ गाड़ियों को बदले हुए रूट से चलाने का फैसला किया गया है। खासकर टाटानगर और हटिया रूट पर डेली सफर करने वाले पैसेंजर्स को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करना होगा।

- Advertisement -

टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट, चांडिल और मुरी होकर चलेगी

शेड्यूल में सबसे बड़ा बदलाव टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस में देखने को मिलेगा। 15 अक्टूबर को यह ट्रेन अपने नॉर्मल रूट से नहीं चलेगी। रेलवे ने इसे डायवर्ट करते हुए चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी के रास्ते हटिया भेजने का फैसला लिया है। ऐसे में इस रूट के यात्रियों को बदले हुए ट्रैक से यात्रा करनी होगी।

- Advertisement -

खड़गपुर-टाटा मेमू तीन दिन रद्द, आसनसोल ट्रेन भी पुरुलिया तक ही जाएगी

लोकल और शॉर्ट डिस्टेंस पैसेंजर्स के लिए भी परेशानी बढ़ने वाली है। खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू 12, 15 और 17 अक्टूबर को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू भी 12, 15 और 17 अक्टूबर को टाटानगर तक नहीं आ सकेगी। इस ट्रेन को पुरुलिया में ही रोक दिया जाएगा और वहीं से इसकी वापसी भी होगी। वहीं 15 और 17 अक्टूबर को चलने वाली टाटानगर-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू टाटानगर के बजाय आद्रा स्टेशन से ही चलेगी और वहीं पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।

सफर पर निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

रूट और टाइमिंग में हुए इन बड़े बदलावों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन का रनिंग स्टेटस पहले से पता कर लें। खासकर टाटानगर स्टेशन से चढ़ने या वहां उतरने की प्लानिंग कर रहे लोगों को यह क्रॉस-चेक कर लेना चाहिए कि उनकी गाड़ी तय स्टेशन तक जा रही है या उसे पहले ही टर्मिनेट किया जा रहा है, ताकि ऐन वक्त पर किसी तरह की दिक्कत न हो।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...