Homeविदेशपाकिस्तान में छिपा बैठा है आतंकी हाफिज सईद, NIA के खुलासे के...

पाकिस्तान में छिपा बैठा है आतंकी हाफिज सईद, NIA के खुलासे के बाद जम्मू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

New Delhi: मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा किया है। एनआईए ने जम्मू की विशेष अदालत को बताया है कि आतंकी हाफिज सईद इस समय पाकिस्तान में छिपा हुआ है और जानबूझकर कानून की पकड़ से बच रहा है। एजेंसी की दलीलों पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है। पिछले दो महीने के भीतर हाफिज सईद के खिलाफ जारी होने वाला यह दूसरा गैर-जमानती वारंट है।

- Advertisement -

पाकिस्तान से घाटी में भेज रहा है हथियार और फंड

एनआईए ने अदालत को दी गई जानकारी में बताया कि हाफिज सईद पाकिस्तान की धरती से बैठकर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, पैसे और निर्देश मुहैया करा रहा है। एजेंसी का कहना है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। इसी आधार पर एनआईए ने कोर्ट से उसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

- Advertisement -

मोहम्मद नकीब भट की गिरफ्तारी से खुला था पूरा नेटवर्क

यह पूरा मामला जम्मू-कश्मीर में एक्टिव आतंकी नेटवर्क की जांच से जुड़ा है। इसकी शुरुआत श्रीनगर के बाहरी इलाके पांडाच से मोहम्मद नकीब भट की गिरफ्तारी के साथ हुई थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके पास से चीन में बना एक ग्रेनेड और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद जकोरा थाने में UAPA, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच आगे बढ़ने पर लश्कर-ए-तैयबा और उसके ऑफशूट ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) से जुड़े कई अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें दो पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल थे। इसी इन्वेस्टिगेशन के दौरान हाफिज सईद की संलिप्तता सामने आई।

दो महीने में दूसरा NBW

विशेष जज प्रेम सागर ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि जांच में हाफिज सईद की मुख्य भूमिका सामने आई है और वह अदालत के सामने पेश होने से बच रहा है। सामान्य प्रक्रिया से उसकी उपस्थिति संभव न होने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया। इससे पहले 8 जुलाई को भी अप्रैल महीने में हुए पहलगाम आतंकी हमले के मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है, जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की मौत हुई थी।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...