Homeझारखंडस्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की कोशिशें लाईं रंग, गिरिडीह में दीपावली से...

स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की कोशिशें लाईं रंग, गिरिडीह में दीपावली से पहले स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा नया अस्पताल, 51 करोड़…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले में गंभीर बीमारियों और आपातकालीन इलाज की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल जमीन पर उतरने जा रही है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के अथक प्रयासों से तैयार हुए 100 बेड वाले आधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट को बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग के हवाले किया जा सकता है। इसी सिलसिले में बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव, सिविल सर्जन डॉक्टर बबन सिंह और झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता संजय सिंह ने नए नगर निगम कार्यालय के पास बने इस नए अस्पताल भवन का बारीकी से निरीक्षण किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

51 करोड़ से अधिक की लागत से बना है अस्पताल

करीब 51 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए इस 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर यूनिट के बुनियादी ढांचे और निर्माण की गुणवत्ता को देखकर उपायुक्त ने संतोष जताया। हालांकि मुआयने के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल को पूरी तरह चालू करने के लिए कुछ जरूरी मेडिकल मशीनों और उपकरणों की अभी कमी है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तय समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि मरीजों को किसी भी सुविधा के लिए भटकना न पड़े। इसके अलावा पूरे परिसर में साफ सफाई की पुख्ता व्यवस्था रखने को भी कहा गया है।

दीपावली से पहले हैंडओवर की तैयारी के निर्देश

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में दीपावली के त्योहार से पहले निर्माण कार्य कर रही एजेंसी मेसर्स निरंजन राय कंस्ट्रक्शन से इस नए भवन का हैंडओवर ले लिया जाए। उन्होंने कहा कि हैंडओवर मिलते ही नए भवन में आवश्यक व्यवस्थाओं की शिफ्टिंग शुरू की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जो भी छोटी-मोटी कमियां या अधूरे काम बचे हैं, उन्हें दुर्गा पूजा के तुरंत बाद तेजी से पूरा कराया जाए ताकि जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को जल्द से जल्द इस आधुनिक अस्पताल का लाभ मिल सके।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...