Homeझारखंडपूरे झारखंड से 2 दिनों में विदा होगा मानसून, रांची समेत कई...

पूरे झारखंड से 2 दिनों में विदा होगा मानसून, रांची समेत कई इलाकों में हल्की बारिश के संकेत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, हजारीबाग और आसपास के इलाकों के साथ-साथ कोल्हान क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

- Advertisement -

2 दिनों के भीतर पूरे झारखंड से विदा होगा मानसून

इससे पहले संताल परगना के देवघर और नाला जैसे इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य के 13 जिलों में मानसून एक्टिव है। हालांकि अगले दो दिनों के भीतर मानसून पूरे झारखंड से पूरी तरह विदा हो जाएगा। मानसून के जाने के बाद ज्यादातर जिलों में मौसम बिल्कुल साफ और सुहावना हो जाएगा।

- Advertisement -

अगले 4 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम में आ रहे इस बदलाव के बावजूद लोगों को तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। रविवार के आंकड़ों को देखें तो रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिम सिंहभूम रहा सबसे गर्म, जमशेदपुर में रही सबसे गर्म रात

राज्य में तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो 35 डिग्री सेल्सियस के साथ पश्चिम सिंहभूम सबसे गर्म जिला रहा। वहीं जमशेदपुर में रात का तापमान सबसे ज्यादा यानी 23.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...