Homeबॉलीवुड'भाभी तबाही' गाना हुआ पॉपुलर, अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी...

‘भाभी तबाही’ गाना हुआ पॉपुलर, अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘नई नवेली’

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Mumbai: अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की फिल्म नई नवेली की कहानी एक जाने-पहचाने भारतीय परिवार की झलक देती है। कहानी में एक आम परिवार की दुनिया बेहद दिलचस्प तरीके से बदल जाती है, और फिर इसमें लार्जर देन लाइफ किरदारों, परिवार में होने वाले मजाक और ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न के अलावा फैमिली डॉग के भी उस उथल पुथल में शामिल हो जाने की झलक मिलती है। फैमिली, कॉमेडी, फेंटेसी, मिस्ट्री और एक्शन को एक साथ मिलाते हुए फिल्म दर्शकों के सामने एक साथ मस्ती, ह्यूमर, इमोशन और बहुत सारे दिलचस्प सरप्राइज़ लेकर आती है। फिल्म की कहानी भारतीय परिवार के जड़ों से जुड़ी हुई है, और इस तरह से ये दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में लेकर जा रही है जिसे उन्होंने कभी नहीं देखा है।

- Advertisement -

फिल्म को लेकर मिल रहे नए अपडेट्स के बीच अब लीड एक्ट्रेस यामी गौतम धर 11 अक्टूबर 2026 को गुजरात के अहमदाबाद में फिल्म का प्रमोशन करने के बाद, 14 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक स्थल अयोध्या का दौरा करने वाली हैं। एक्टर यहां फैंस से लेकर मीडिया तक से मुलाकात करने वाली है। कहना होगा कि उनका यह दौरा दर्शक के उत्साह को अलग स्तर पर पहुंचाना वाला है।

- Advertisement -

फिल्म की अलग-अलग खूबियों को डायरेक्टर बालाजी मोहन ने भारतीय माहौल के साथ खास अंदाज में जोड़ा है, वहीं आनंद एल. राय की कलर येलो और अमेजन MGM स्टूडियोज मिलकर ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जिसमें फैंटेसी एक पहचानी-सी पारिवारिक दुनिया का हिस्सा बन जाती है। फिल्म में जी. वी. प्रकाश कुमार के जबरदस्त म्यूजिक ने जान फूंकी है। ‘भाभी तबाही’ से लेकर आकर्षित करने वाला थीम ट्रैक दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह से मिस्ट्री, एक्शन और इमोशन को खुद में लिए हुए नई नवेली लार्जर देन लाइफ कहानी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।

यामी गौतम धर स्टारर इस फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। यह फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ताज़ा ख़बरें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा जशपुर राजपरिवार

Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित...

ये भी पढ़ें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...