Homeझारखंडडीप डिप्रेशन का असर खत्म होते ही मौसम हुआ साफ, रांची समेत...

डीप डिप्रेशन का असर खत्म होते ही मौसम हुआ साफ, रांची समेत पूरे राज्य में…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड में बीते चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। राजधानी रांची सहित राज्य के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज और चटक धूप निकलने से आम नागरिकों ने बड़ी राहत महसूस की है। लगातार हो रही बारिश के कारण रुका हुआ जनजीवन अब दोबारा अपनी सामान्य गति में लौट आया है।

- Advertisement -

धूप खिलते ही खिले चेहरे, पंडाल निर्माण में आई तेजी

- Advertisement -

आसमान साफ होते ही रोज कमाने-खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों के चेहरे खिल उठे और वे काम की तलाश में चौराहों पर पहुंचे। वहीं आम लोगों ने रविवार की छुट्टी के दिन धूप का फायदा उठाते हुए घरों के रुके हुए कामकाज निपटाए। लगातार बारिश के चलते दुर्गा पूजा की तैयारियों में आ रही रुकावट भी अब दूर हो गई है। पंडाल और मूर्तियों के निर्माण में जुटी पूजा समितियों ने राहत की सांस ली है और अब कारीगरों ने युद्धस्तर पर काम फिर शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से सड़कों पर हुए जलजमाव और घरों में सीलन से जूझ रहे लोगों के लिए खिली धूप बड़ी राहत बनकर आई।

कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, दूर हुआ मौसमी सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ डीप डिप्रेशन अब झारखंड की सीमा से दूर उत्तर दिशा की ओर खिसक चुका है। इसके चलते इस पूरे मौसमी सिस्टम का प्रभाव काफी कमजोर पड़ गया है। इसके अलावा उत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र भी धीरे-धीरे समाप्त हो गया है, जिससे भारी बारिश का दौर थम गया है।

हल्की फुहारों के बीच पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बिहार से होकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है, जिसके चलते वातावरण में नमी बनी रहेगी। इस नमी के प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है और कहीं-कहीं हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं। इसके साथ ही आसमान साफ होने से आने वाले चार दिनों के दौरान राज्य भर में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...