Homeझारखंडइलाके में मारपीट हुई है, जेवर उतारिए..., गिरिडीह में फर्जी पुलिस बनकर...

इलाके में मारपीट हुई है, जेवर उतारिए…, गिरिडीह में फर्जी पुलिस बनकर महिला से साढ़े 3 लाख के गहने ठगे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोडीह में बाइक सवार चार अज्ञात ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात ठग लिए। ठगी की शिकार पीड़िता सीमा देवी सिहोडीह की ही रहने वाली हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

- Advertisement -

रेकी के बाद महिला को रोका, दी मारपीट की झूठी सूचना

पीड़िता के अनुसार, वह घर से पूजा की सामग्री खरीदने के लिए पास की दुकान की ओर जा रही थीं। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने उनकी रेकी शुरू की। शुरुआत में अपराधियों ने आवाज देकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं रुकीं तो एक युवक पैदल उनके पास पहुंचा और बातचीत के बहाने उन्हें अपने अन्य साथियों के पास ले गया। चारों ने खुद को मुफस्सिल थाने का पुलिसकर्मी बताते हुए रौब झाड़ा और कहा कि इलाके में बड़ी मारपीट हुई है, ऐसे में वे खुलेआम सोने के जेवर पहनकर क्यों घूम रही हैं।

- Advertisement -

कागज में लपेटने के बहाने बदल दी असली पुड़िया

अपराधियों ने महिला को सुरक्षा का झांसा देते हुए तुरंत सारे जेवरात उतारकर रखने को कहा। उनके दबाव और झांसे में आकर सीमा देवी ने अपने सोने के गहने उतारकर उन्हें सौंप दिए। इसके बाद शातिरों ने जेवरात को एक कागज में लपेटकर सुरक्षित करने का नाटक किया। इसी बीच जैसे ही महिला का ध्यान भटका, आरोपियों ने असली गहनों वाली पुड़िया छिपाकर दूसरी कागज की पुड़िया उनके हाथ में थमा दी। कुछ देर बाद जब महिला ने पुड़िया खोली, तब तक चारों शातिर अपनी बाइकों पर सवार होकर फरार हो चुके थे।

सीसीटीवी में कैद हुई ठगों की करतूत, जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई स्थानों से मिले फुटेज में अपराधियों द्वारा महिला की रेकी करने, उन्हें घेरने और घटना के बाद बाइक से भागने की तस्वीरें स्पष्ट रूप से कैद हुई हैं। मुफस्सिल थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबरों के आधार पर शातिरों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...