HomeझारखंडApp डाउनलोड कराकर कराया 5 रुपये का UPI पेमेंट, अगली सुबह खाली...

App डाउनलोड कराकर कराया 5 रुपये का UPI पेमेंट, अगली सुबह खाली मिला बैंक खाता

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग में एक जाने-माने डॉक्टर से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश एक व्यक्ति के लिए भारी आर्थिक नुकसान का सबब बन गई। साइबर अपराधियों ने अपॉइंटमेंट बुक करने का झांसा देकर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया और महज 5 रुपये का टोकन अमाउंट ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद शातिरों ने बैंक खाते में सेंध लगाकर पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 77,500 रुपये साफ कर दिए। इस संबंध में नवभारत जागृति केंद्र के संस्थापक सचिव सतीश गिरजा ने हजारीबाग साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -

गूगल सर्च से मिले नंबर पर किया था कॉल

दर्ज शिकायत के मुताबिक 13 अक्टूबर को सतीश गिरजा को प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत नारायण से परामर्श लेने के लिए अपॉइंटमेंट की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने अपने एक परिचित से संपर्क किया, जिन्होंने गूगल पर मिले एक नंबर को डॉक्टर के निजी सहायक सुनील का बताकर साझा किया। सतीश गिरजा ने जब उस नंबर पर कॉल किया, तो सामने वाले ने अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का लिंक भेजा। शातिर कॉलर ने झांसा दिया कि सामान्य तौर पर लगने वाली 1,000 रुपये की फीस के बदले इस ऐप के जरिए केवल 5 रुपये में बुकिंग हो जाएगी।

- Advertisement -

5 रुपये का पेमेंट करते ही उड़ाए 77,500 रुपये

झांसे में आकर पीड़ित ने ऐप डाउनलोड कर लिया, जिसके बाद उन्हें गूगल पे से भुगतान करने के लिए एक क्यूआर कोड भेजा गया। पीड़ित ने यूपीआई पिन दर्ज कर 5 रुपये का भुगतान कर दिया और अपने काम में व्यस्त हो गए। उस शाम डॉक्टर से उनकी मुलाकात भी नहीं हो सकी। अगली सुबह जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। खाते से पांच बार में क्रमश: 19 हजार, 18 हजार, 16 हजार, 15 हजार और 9,500 रुपये की अवैध निकासी हो चुकी थी।

साइबर थाने में शिकायत दर्ज, जांच शुरू

बैंक खाते से कुल 77,500 रुपये गायब होने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत हजारीबाग साइबर थाने का रुख किया। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आवेदन सौंपा और मामले की तकनीकी जांच कर ठगों की पहचान करने व रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बैंक ट्रांजैक्शन और संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...