Homeझारखंडगिरिडीह में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

गिरिडीह में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना एरिया में चोरी की एक बड़ी खबर सामने आई है। सरिया रोड स्थित नहर के पास एक बंद घर को अपराधियों ने अपना टारगेट बनाया। चोरों ने बड़ी चालाकी से सूने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

कमरे में बिखरा पड़ा था सामान

सुबह जब घर के अंदर देखा गया तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। घटना का पता तब चला जब गृहस्वामी के रिश्तेदार रंजीत राय को इसकी खबर मिली। रंजीत उस वक्त अपने दूसरे घर पर थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।

- Advertisement -

मुंबई में हैं घर के मालिक

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने रुपये या सामान की चोरी हुई है। दरअसल घर के मालिक शंकर राय पिछले कुछ दिनों से किसी काम के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं। वे दूर से ही अपने इस बंद घर की देखरेख कर रहे थे। घटना की जानकारी तुरंत शंकर राय को दी गई, जिसके बाद वे बगोदर के लिए रवाना हो गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस भी तुरंत स्पॉट पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घर की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गृहस्वामी शंकर राय के वापस आने और सामान चेक करने के बाद ही पता चल पाएगा कि कुल कितने का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...