Homeझारखंडहजारीबाग में कार से गाय चुराकर भाग रहे 3 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में कार से गाय चुराकर भाग रहे 3 तस्कर गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के पद्मा OP क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनोखे तरीके से गाय चोरी कर भाग रहे तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई गाय और वारदात में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर  कार को भी जब्त कर लिया है।

- Advertisement -

पुलिस ने अलमनगर मोड़ के पास की घेराबंदी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही रोड स्थित देवचंद मोड़ के पास से कुछ लोग एक गाय चोरी कर कार में लादकर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर Barhi SDPO और Barhi Inspector के निर्देश पर पद्मा OP प्रभारी प्रभात कुमार की अगुवाई में अलमनगर मोड़ पर नाकेबंदी की गई। इसी दौरान बरही की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। कार की पीछे वाली सीट पर एक गाय को रस्सियों से बांधकर रखा गया था।

- Advertisement -

 पूछताछ में कुबूला गुनाह, तीन अलग-अलग जगहों के हैं आरोपी

कार सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने हजारीबाग से गाय चुराकर उसे बेचने के लिए ले जाने की बात कबूल कर ली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. मकबूल अंसारी (पश्चिम बंगाल), मो. शाबिर कुरैशी (हजारीबाग) और मो. मिनहाज (रांची) के रूप में हुई है। पुलिस तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अपहृत नाबालिग बिहार के भोजपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा पद्मा OP पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के भोजपुर जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में दर्ज FIR के मुख्य आरोपी सूरज सिंह उर्फ सूरज यादव को भी भोजपुर (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...