Homeझारखंडबोकारो की जोशी कॉलोनी में दबंगई, लाठी-डंडों से हमला कर छीने 3...

बोकारो की जोशी कॉलोनी में दबंगई, लाठी-डंडों से हमला कर छीने 3 मोबाइल, DSP दफ्तर पहुंची पीड़िता

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले स्थित हरला थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी (महुआर) से मारपीट और गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पटाखा फोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का हाथ टूट गया और उसके बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं।

- Advertisement -

घर में घुसकर पीटा और मोबाइल भी छीने

पीड़ित महिला नीलमणि देवी का आरोप है कि 19 सितंबर को पड़ोस के रहने वाले संजय सिंह, रोहित, रितु और उनके साथी अप्पू सिंह ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। नीलमणि देवी के मुताबिक, आरोपियों ने न सिर्फ घर में घुसकर लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उनके तीन मोबाइल फोन भी छीन लिए। महिला के बेटे राम बोदरा ने बताया कि पटाखा फोड़ने की बात पर बहस शुरू हुई थी, जिसके बाद दबंगों ने उग्र होकर हमला कर दिया।

- Advertisement -

SC-ST थाने के बाद DSP दफ्तर पहुंची पीड़ित महिला

घटना के बाद सोमवार को पीड़िता अपनी शिकायत लेकर सेक्टर-4 स्थित SC-ST थाने पहुंची। वहां मामला दर्ज न होने पर उसने सीधे सिटी DSP के सामने अपनी बात रखी और लिखित आवेदन सौंपा। सिटी DSP से न्याय का आश्वासन मिलने के बाद हरला थाना पुलिस को मामले में तुरंत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

दूसरे पक्ष का बयान बाकी, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले पर दूसरे पक्ष की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...