Homeझारखंडबोकारो में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SP नाथू सिंह मीणा...

बोकारो में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SP नाथू सिंह मीणा ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के SP नाथू सिंह मीणा ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए विभिन्न पूजा पंडालों का खुद निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की और आयोजकों से बातचीत की।

- Advertisement -

CCTV , वालंटियर्स और अग्निशमन सुरक्षा के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने हर पंडाल में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स की तैनाती करने को कहा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने पर जोर दिया, ताकि भीड़ को सही ढंग से संभाला जा सके।

- Advertisement -

शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों को सख्त चेतावनी

SP ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, अड्डेबाजी करने या अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SP ने कहा कि पूरे जिले में त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...