Homeझारखंडबोकारो में डे नाइट फुटबॉल मैच में हादसा, मैदान पर बेहोश हुए...

बोकारो में डे नाइट फुटबॉल मैच में हादसा, मैदान पर बेहोश हुए 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अस्पताल में तोड़ा दम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डे नाइट फुटबॉल मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय कजरा मुर्मू मैच खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी एक दूसरे खिलाड़ी से टक्कर हो गई।

- Advertisement -

टक्कर के बाद कजरा मुर्मू अचानक मैदान पर गिर गए और बेहोश हो गए। घटना के बाद आयोजन समिति के लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए DVC अस्पताल लेकर पहुंचे।

- Advertisement -

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने खिलाड़ी का इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह उनके परिजन अस्पताल पहुंचे।

कजरा मुर्मू की मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर वहां लोगों ने हंगामा किया।

पीछे रह गए पत्नी और दो बच्चे

मृतक खिलाड़ी के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में भी घटना को लेकर दुख का माहौल है।

पुलिस कर रही घटना की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मैच के दौरान हुई घटना और खिलाड़ी की मौत से जुड़े पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...