Homeझारखंडरांची-पटना फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर...

रांची-पटना फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत के बाद बवाल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: रांची-पटना फोरलेन सड़क पर बौंगाबार के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 50 वर्षीय मजदूर गंगाजल महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छोटकी पोना गांव का रहने वाला था। इस दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर रांची-पटना फोरलेन को पूरी तरह जाम कर दिया और मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे की मांग पर अड़ गए, जिससे हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

- Advertisement -

हाईवा की टक्कर से ट्रैक्टर से नीचे गिरा मजदूर

जानकारी के मुताबिक, गोबर लदा हुआ एक ट्रैक्टर फोरलेन सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान उसी दिशा में साथ चल रहे एक तेज रफ्तार 10 चक्का हाईवा वाहन ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार मजदूर गंगाजल महतो संतुलन बिगड़ने से सीधे सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गए। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

- Advertisement -

दो घंटे तक चला हंगामा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया जाम

घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे तक चले गतिरोध और भारी हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...