
Dumka: दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में रानीघाघर गांव के पास ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल चालकों को वाहनों से बाहर निकालने में मदद की और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित रही।


