Homeझारखंडबोकारो के मंदिर और दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,...

बोकारो के मंदिर और दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर कराया पैदल मार्च

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर और उसके आसपास की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी उदय और सूरज पश्चिम पल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस लंबे समय से इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

- Advertisement -

मंदिर और दुकानों को बनाया था निशाना

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की संलिप्तता इलाके की कई चोरी की वारदातों में रही है। आरोपियों ने जगन्नाथ मंदिर, कैटल फीड दुकान, टाटा मैजिक वाहन की बैटरी, मोबाइल और हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की बैटरी, ड्रिल मशीन, कॉपर वाइंडिंग तार, बिस्कुट और सरसों तेल जैसे सामान भी बरामद किए हैं।

- Advertisement -

3 और 4 अक्टूबर की रात मचाया था उत्पाद

आपको बता दें कि 3 और 4 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात जगन्नाथ मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से CCTV कैमरे को भी तोड़ दिया था। उसी रात आरोपियों ने कैटल फीड दुकान का शटर तोड़कर कीमती सामान गायब किया था। इसके अलावा टाटा मैजिक वाहन की बैटरी, एक वीवो मोबाइल चुराने के साथ ही पाइप साइड स्थित हनुमान मंदिर में भी चोरी की नाकाम कोशिश की गई थी।

पुलिस ने सड़क पर कराया पैदल मार्चगिरफ्तारी के बाद चंद्रपुरा पुलिस दोनों आरोपियों को सड़क पर पैदल ले जाकर परेड कराया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद इलाके में अपनी मौजूदगी और मुस्तैदी को प्रदर्शित करना है, ताकि आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके और अपराधियों में कानून का खौफ बना रहे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...