Homeझारखंडरांची-गुमला मार्ग पर टर्बो ट्रक की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत

रांची-गुमला मार्ग पर टर्बो ट्रक की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के पलमाडीपा के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है। टीवीएस लूना से अपने गांव लौट रहे दो बुजुर्गों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान लापुंग थाना क्षेत्र के गाड़ा लोधमा निवासी 65 वर्षीय तिला उरांव और 60 वर्षीय बेनामी उरांव के रूप में की गई है। घटना के बाद से ही इलाके और गांव में मातम का माहौल है।

- Advertisement -

पीछे से आ रहे टर्बो ट्रक ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बुजुर्ग टीवीएस लूना पर सवार होकर बेड़ो की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे भरनो थाना के पास पलमाडीपा पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टर्बो ट्रक ने उनकी लूना में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, टर्बो ट्रक जब्त

दुर्घटना की खबर मिलते ही भरनो थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल टर्बो ट्रक और टीवीएस लूना दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...