
Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है, जो कटहल कोचा का रहने वाला बताया गया है।

पाइप चोरी करते समय खुला मामला
मामले को लेकर धुर्वा सेक्टर टू निवासी सैयद अली कासिम फातमी ने जगन्नाथपुर थाना में FIR दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, रविवार देर रात दो युवक उनके घर में घुसे थे और पाइप चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान घर के अंदर आवाज सुनकर सैयद अली की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी पकड़ा गया
शोर सुनकर दोनों युवक भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार होने में सफल रहा। बाद में पकड़े गए आरोपी को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया।


