Homeझारखंडगुमला में अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, दो की मौत

गुमला में अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, दो की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

- Advertisement -

मृतकों की हुई पहचान, दोनों घाघरा और टांगर सिकवार के निवासी

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मृतकों की पहचान घाघरा निवासी राज लोहरा और टांगर सिकवार निवासी दुर्गेश ठाकुर के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर घाघरा की ओर से नवडीहा की तरफ जा रहे थे, तभी पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार भारी ट्रक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी.

- Advertisement -

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कागजी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...