Homeझारखंडबोकारो में SBI क्लर्क की मौत के बाद बवाल, बिजली विभाग पर...

बोकारो में SBI क्लर्क की मौत के बाद बवाल, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र के तेलीडीह टांड़ मोहल्ले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से SBI जैनामोड़ शाखा के क्लर्क मुकेश कुमार सिंह की मौत के बाद शुक्रवार को लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मृतक के परिजन और बैंक कर्मियों के साथ चास के मेयर भोलू पासवान भी घटनास्थल पहुंचे।

- Advertisement -

घटना के बाद बिजली विभाग की व्यवस्था और इलाके में लगे तारों को लेकर सवाल उठाए गए।

- Advertisement -

मेयर ने लगाए लापरवाही के आरोप

मौके पर पहुंचे मेयर भोलू पासवान ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इलाके में जर्जर पोल और बिजली के तारों को लेकर पहले भी शिकायतें की जाती रही हैं। इसके बावजूद समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए।

मेयर ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने मृतक के आश्रित परिवार के एक सदस्य को बिजली विभाग में नौकरी देने की मांग भी रखी।

परिवार को 3 लाख का चेक मिला

घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से मृतक के परिवार को कुल पांच लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति की बात सामने आई है। शुक्रवार को परिवार को तीन लाख रुपये का चेक दिया गया, जबकि बाकी दो लाख रुपये एक सप्ताह के भीतर देने का आश्वासन दिया गया है।

जांच के लिए बनी कमेटी

कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब जांच रिपोर्ट से यह साफ होगा कि हादसे की वजह क्या थी और इसके लिए किसी स्तर पर जिम्मेदारी तय होती है या नहीं। वहीं, घटना के बाद इलाके में बिजली के जर्जर पोल और तारों की स्थिति को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...