Homeखेलटीम इंडिया को बड़ा झटका!, चोट के चलते अफगानिस्तान सीरीज से बाहर...

टीम इंडिया को बड़ा झटका!, चोट के चलते अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। रविवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में वरुण ने बहुत ही किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने 4 ओवरों में महज 16 रन देकर 1 विकेट चटकाया था और भारत को आसान जीत दिलाने में मदद की थी। लेकिन इस मैच के ठीक बाद आई नई चोट ने उनके खेल पर अचानक ब्रेक लगा दिया है।

- Advertisement -

एशियाई खेलों में खेलने पर मंडराया सस्पेंस, लगातार चोटों ने बढ़ाई परेशानी

वरुण चक्रवर्ती की यह चोट सिर्फ इस टी20 सीरीज तक सीमित नहीं है, बल्कि 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भी उनके खेलने पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। चक्रवर्ती अभी हाल ही में पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से उबरे थे, जो उन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान लगा था। उस पुरानी चोट से ठीक होकर मैदान पर लौटते ही दोबारा चोटिल हो जाना खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट दोनों के लिए बड़ी टेंशन बन गया है।

- Advertisement -

BCCI के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ पर उठे सवाल

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI ) के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि यह वरुण की नई चोट है और वह फिलहाल सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे। हाल के दिनों में खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने और ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से ठीक होकर लौटने के तुरंत बाद फिर से अनफिट होने के मामलों ने वहां की रिकवरी और चोट प्रबंधन व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। वरुण चक्रवर्ती की यह ताजा चोट इसी गंभीर समस्या का एक और उदाहरण बनकर सामने आई है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...