Homeबॉलीवुडक्रिकेट के मैदान के बाद अब Reality TV पर दिखेगा वीरेंद्र सहवाग...

क्रिकेट के मैदान के बाद अब Reality TV पर दिखेगा वीरेंद्र सहवाग का ‘मुल्तान वाला अंदाज’, शुरू करने जा रहे हैं नई पारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Rise and Fall Season 2: अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और तीखे बयानों से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अब मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग जल्द ही चर्चित Reality Show ‘Rise and Fall’ के Season 2 की मेजबानी करते नजर आएंगे। रणनीति, माइंड गेम, सही फैसलों और गंदे गठजोड़ पर आधारित इस शो का नया Promo 10 सितंबर को जारी कर दिया गया है। जारी हुए प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग इस शो के रोमांच और अप्रत्याशित मोड़ों की तुलना किसी रोमांचक क्रिकेट मैच से करते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस खेल में भी क्रिकेट की तरह आखिरी पल तक यह अंदाजा लगाना नामुमकिन होगा कि बाजी किसके हाथ लगेगी।

- Advertisement -

‘शासक’ रहेंगे Penthouse में और ‘मजदूरों’ को मिलेगा बेसमेंट

‘Rise and Fall’ के इस नए Season में 15 नामचीन Celebs हिस्सा लेते नजर आएंगे, जिन्हें दो बिल्कुल अलग समूहों में बांटा जाएगा। एक तरफ ‘शासक’ होंगे, जो हर तरह की लग्जरी सुविधाओं से लैस आलीशान Penthouse में रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ ‘मजदूर’ होंगे, जिन्हें बुनियादी सुविधाओं के साथ बेसमेंट में अपनी रातें काटनी होंगी। इस शो में किसी भी खिलाड़ी की किस्मत उसके अपने फैसलों, दिमाग, रणनीति और आपसी गठबंधनों पर टिकेगी। जिसके पास पैसा और प्रभाव होगा, वही इस खेल में आगे बढ़ेगा, जबकि एक गलत फैसला किसी को भी राजा से रंक बना सकता है।

- Advertisement -

Prime Video और MX Player पर मुफ्त में देख सकेंगे दर्शक

Banijay Asia द्वारा निर्मित यह शो ब्रिटेन के एक बेहद लोकप्रिय फॉर्मेट पर आधारित है, जिसे भारतीय दर्शकों के स्वाद के हिसाब से तैयार किया गया है। शो के मेकर्स ने बताया है कि ‘Rise and Fall’ के Season 2 को दर्शक Prime Video और MX Player पर बिना किसी शुल्क के यानी बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक Release Date का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वीरेंद्र सहवाग का नाम जुड़ते ही इस शो को लेकर दर्शकों और उनके फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...