Homeझारखंडअलमारी खंगालने पर पत्नी ने टोका..., तो मासूम बच्चे और बीवी को...

अलमारी खंगालने पर पत्नी ने टोका…, तो मासूम बच्चे और बीवी को निकाला बाहर, फिर लगा लिया फंदा!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकट्टा ओपी इलाके के एक गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। 33 वर्षीय नरेश विश्वकर्मा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे की मुख्य वजह मृतक की जुए खेलने की लत बताई जा रही है, जिसके चलते घर में अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था।

- Advertisement -

देर रात पत्नी से मांगे थे पैसे, मना करने पर हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार, नरेश विश्वकर्मा को जुआ खेलने की गंभीर आदत थी। सोमवार की देर रात उसने अपनी पत्नी अन्नु देवी से जुए के लिए पैसों की मांग की। जब पत्नी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो घर में कहासुनी शुरू हो गई। रात किसी तरह गुजरी, लेकिन मंगलवार की अहले सुबह नरेश कमरे में रखी अलमारी को खंगालने लगा और पैसे ढूंढने लगा।

- Advertisement -

पत्नी और बच्चे को घर से बाहर निकाल कमरे में लगाया फंदा

जब पत्नी अन्नु देवी ने अलमारी से पैसे निकालने का विरोध किया, तो नरेश आपा खो बैठा। उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और मासूम बच्चे को घसीटकर कमरे से बाहर निकाल दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते या दरवाजा तुड़वाते, तब तक नरेश ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही बिरनी भरकट्टा ओपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। अहले सुबह हुई इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...