Sports Desk: शुभमन गिल भारतीय खिलाड़ियों में से ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा 5 बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब अपने नाम करवा चुके हैं. वहीं, शुभमन गिल के अलावा और भी कई खिलाड़ी हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं. जानें कौन से खिलाड़ी इस लिस्ट में हैं शामिल.
मंगलवार के दिन 13 अक्टूबर 2026 को अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने शुभमन गिल को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के खिताब से नवाजा है. हालांकि, वह पहले भी 5 बार इस खिताब को जीत चुके हैं.
बात करें बाकी खिलाड़ियों की तो उनमें और शुभमन गिल में जमीन- असमान का फर्क देखने को मिलता है, क्योंकि गिल 5 खिताब के साथ पायदान पर हैं. वहीं दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर 2-2 टाइटल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं.
सबके चहेते और क्रिकेट किंग विराट कोहली इस खिताब को सिर्फ दो ही बार जीत सके है. उनके अलावा कई और ऐसे भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 1-1 बार इस टाइटल को अपने नाम लिखवाया है.
जानें कौन- कौन से भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं शामिल ?
- शुभमन गिल – 5 बार
- जसप्रीत बुमराह – 2 बार
- श्रेयस अय्यर – 2 बार
- ऋषभ पंत – 1 बार
- रविचंद्रन अश्विन – 1 बार
- भुवनेश्वर कुमार – 1 बार
- विराट कोहली – 1 बार
- यशस्वी जायसवाल – 1 बार
- मोहम्मद सिराज – 1 बार
- अभिषेक शर्मा – 1 बार
प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची पर नजर डालें तो जनवरी 2021 में ऋषभ पंत, फरवरी में रविचंद्रन अश्विन और मार्च में भुवनेश्वर कुमार को यह सम्मान मिला था. वहीं, फरवरी 2022 में श्रेयस अय्यर और अक्टूबर में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया. साल 2023 में जनवरी और सितंबर में शुभमन गिल ने यह खिताब अपने नाम किया. इसके बाद फरवरी 2024 में यशस्वी जायसवाल, जून और दिसंबर में जसप्रीत बुमराह को यह सम्मान मिला. साल 2025 में फरवारी और जुलाई में शुभमन गिल, मार्च में श्रेयस अय्यर, अगस्त में मोहम्मद सिराज और सितंबर में अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया. वहीं, मार्च 2026 में संजू सैमसन और सितंबर 2026 में शुभमन गिल ने यह खिताब अपने नाम किया.