Homeझारखंडकिस रास्ते आए और कैसे की लूट?, गोड्डा पुलिस ने सड़क पर...

किस रास्ते आए और कैसे की लूट?, गोड्डा पुलिस ने सड़क पर कराया आरोपियों का परेड

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Godda: गोड्डा जिले के बहुचर्चित बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मुख्य बाजार में ले जाकर परेड कराई। जिस व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर सनसनी फैलाई थी, पुलिस ने उन्हीं आरोपियों को आम जनता के सामने पेश किया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखने के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई यह देखने और जानने को उत्सुक था कि आखिर इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे कौन हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

कारगिल चौक स्थित दुकान पर कराया सीन रीक्रिएट

पुलिस की टीम कड़े सुरक्षा पहरे के बीच आरोपियों को लेकर कारगिल चौक के पास स्थित बंगाल ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। वहां पुलिस ने वारदात के समय आरोपियों की एक-एक गतिविधि की बारीक जानकारी ली। अपराधियों से पूछा गया कि वे किस रास्ते से आए थे, दुकान के अंदर किस तरह दाखिल हुए, कर्मचारियों को हथियार के बल पर कैसे डराया और लूटपाट करने के बाद वे किस दिशा में फरार हुए थे। पुलिस ने मौके पर ही पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट कराया।

कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाने की कोशिश

व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने और अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ कायम करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीन रीक्रिएशन के जरिए केस में ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा सके और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...