Homeझारखंडबेड़ो में शौच के लिए तालाब गई महिला पर जंगली भालू का...

बेड़ो में शौच के लिए तालाब गई महिला पर जंगली भालू का हमला

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव में मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की रहने वाली एक महिला जब सुबह-सुबह शौच के लिए पास के तालाब की तरफ गई थी, तभी अचानक झाड़ियों से निकले एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के अचानक किए गए इस हमले से महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

- Advertisement -

नाखूनों से नोचा और जांघ में काटा

घायल महिला की पहचान टेंगरिया गांव निवासी झरिया देवी (पति स्वर्गीय रंथू महतो) के रूप में हुई है। भालू ने महिला पर हमला करते हुए उसकी छाती को अपने तीखे नाखूनों से बुरी तरह नोच दिया और जांघ पर भी गहरा काट लिया। महिला के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक भालू महिला को लहुलूहान कर जंगल की ओर भाग चुका था।

- Advertisement -

सीएचसी बेड़ो से रिम्स रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजन और गांव के लोग गंभीर रूप से घायल झरिया देवी को इलाज के लिए बेड़ो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की गंभीर हालत और शरीर पर गहरे जख्मों को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

वन विभाग ने परिजनों को दी 5 हजार रुपये की फौरी मदद

घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी गायत्री देवी के निर्देश पर वन विभाग की टीम हरकत में आई। वनरक्षी सुभाष चंद्र प्रमाणिक, इंद्रजीत कुमार और रवि शंकर महली तुरंत अस्पताल पहुंचे। वनकर्मियों ने घायल महिला का हाल-चाल जाना और परिजनों को तुरंत इलाज के खर्च के लिए 5 हजार रुपये की नकद सहायता राशि सौंपी। इस घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में भालू की दहशत बनी हुई है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...