Homeझारखंडकोडरमा में प्रसव के दौरान महिला की मौत

कोडरमा में प्रसव के दौरान महिला की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित ग्रीन पार्क क्लिनिक में एक गर्भवती महिला की जान जाने के बाद बीती रात जमकर हंगामा हुआ। मृतका की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के रुपनडीह निवासी विक्की साव की 22 वर्षीय पत्नी रिद्धि कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक रिद्धि अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए क्लिनिक में दाखिल हुई थी। सुबह करीब आठ बजे डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। हालत नाजुक होते देख क्लिनिक के डॉक्टरों ने शाम को उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

- Advertisement -

रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

गंभीर हालत में जब परिजन महिला को एंबुलेंस से रांची ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन शव को वापस झुमरी तिलैया स्थित उसी क्लिनिक में ले आए और डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात तक जमकर बवाल काटा। मृतका अपने पीछे दो साल की एक मासूम बच्ची को छोड़ गई है, जिसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

- Advertisement -

सदर अस्पताल के कर्मचारियों पर दलाली का बड़ा आरोप

इस पूरे मामले में मृतका के परिवार वालों ने स्वास्थ्य महकमे पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि वे पहले मरीज को कोडरमा सदर अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन वहां के कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने कथित तौर पर कमीशन और दलाली के चक्कर में बरगलाकर उन्हें इस निजी क्लिनिक में भेज दिया। परिजनों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है ताकि दोषी पाए जाने वाले क्लिनिक प्रबंधन और बिचौलियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके।

स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

परिजनों द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरे मामले की हकीकत क्या है और महिला की जान जाने की असली वजह क्या रही, यह क्लिनिक प्रबंधन का पक्ष सामने आने और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...