Homeझारखंडलातेहार में दिनदहाड़े महिला से लूट, बाइक से भागे बदमाश

लातेहार में दिनदहाड़े महिला से लूट, बाइक से भागे बदमाश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Latehar: लातेहार जिला मुख्यालय के मुख्य पथ पर बुधवार को एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने के जेवरात छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान शहर के मुख्य पथ निवासी गिरधारी प्रसाद की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुमन देवी अपने घर यानी गांधी पुस्तकालय भवन के पीछे से पूजा-अर्चना करने निकली थीं। इसी दौरान गली में दो अज्ञात युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और अचानक मुंह के पास नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे महिला सुधबुध खो बैठी और अर्धबेहोशी की हालत में आ गई।

- Advertisement -

काली मंदिर में पूजा कराने का झांसा, फिर शिवपुरी गली ले जाकर की छिनतई

नशे की हालत में दोनों युवक महिला को पैदल ही पास के काली मंदिर में पूजा कराने ले गए। वहां से लौटते वक्त शातिर उन्हें शिवपुरी गली के सुनसान इलाके में ले गए। एकांत मिलते ही बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन और हाथ से सोने की अंगूठी छीन ली। इसके बाद महिला को वहीं बेसुध छोड़कर पहले से खड़ी बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए।

- Advertisement -

दुकान के CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक महिला को रोड क्रॉस कराकर शिवपुरी गली की ओर ले जा रहा है और कुछ देर बाद वहां से अकेला लौटकर बाइक पर बैठकर भाग निकलता है। होश में आने के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि महिला से छिनतई की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...