Homeझारखंडसालों का इंतजार खत्म, कोडरमा में 17 दुकानदारों को मिली दुकान की...

सालों का इंतजार खत्म, कोडरमा में 17 दुकानदारों को मिली दुकान की चाबी ; चेहरे पर लौटी मुस्कान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा के झुमरीतिलैया में लंबे समय से इंतजार कर रहे दुकानदारों के लिए सोमवार का दिन खुशियों भरा रहा। राजगढ़िया रोड स्थित जिला परिषद की जमीन पर बने दो मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स की 17 दुकानों की चाबी पात्र दुकानदारों को सौंप दी गई।

रेलवे द्वारा जमीन के एक हिस्से के अधिग्रहण के बाद बची जमीन पर जिला परिषद ने अपने आय स्रोत से इस मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया है। चाबी हाथ में आते ही दुकानदारों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

- Advertisement -

पूजा के बाद शुरू हुआ चाबी सौंपने का कार्यक्रम

चाबी वितरण कार्यक्रम से पहले जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव समेत अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद जिप अध्यक्ष ने फीता काटकर मार्केट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया और पात्र दुकानदारों को दुकानों की चाबी सौंपी।

- Advertisement -

इस मौके पर दुकानदारों में काफी उत्साह दिखा। लंबे समय से दुकान मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए चाबी मिलना किसी बड़ी राहत से कम नहीं रहा।

दो मंजिल में बनी हैं कुल 34 दुकानें

जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि राजगढ़िया रोड स्थित इस मार्केट कॉम्प्लेक्स में कुल 34 दुकानें बनाई गई हैं। पहले चरण में अहर्ता पूरी करने वाले 17 दुकानदारों को चाबी दी गई है, जबकि बाकी 17 दुकानों का आवंटन सैरात के जरिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद का उद्देश्य सिर्फ विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि रोजगार के नए विकल्प तैयार करना और परिषद का राजस्व बढ़ाना भी है। मार्केट कॉम्प्लेक्स में बनी दुकानों से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने का मौका मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

रेलवे अधिग्रहण के बाद तैयार हुआ मार्केट

रामधन यादव ने कहा कि जिस जमीन के एक हिस्से का रेलवे ने अधिग्रहण किया था, उसके बाद जिला परिषद ने उपलब्ध जमीन का बेहतर इस्तेमाल करने का फैसला लिया। दुकानदारों और आम लोगों को रोजगार से जोड़े रखने के उद्देश्य से यहां मार्केट कॉम्प्लेक्स तैयार कराया गया।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में तकनीकी अड़चनों को दूर कर वर्षों से लंबित योजनाओं को जमीन पर उतारने का प्रयास किया गया है। झुमरीतिलैया में दो मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण इसी दिशा में किया गया है।

थाना के सामने बन रहा दूसरा मार्केट कॉम्प्लेक्स

जिप अध्यक्ष ने बताया कि तिलैया थाना के सामने बन रहा दूसरा मार्केट कॉम्प्लेक्स भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फरवरी-मार्च तक इसे भी लोगों को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विकास, रोजगार और जिला परिषद का राजस्व बढ़ाने के लिए किए गए काम अब धीरे-धीरे जमीन पर दिखाई दे रहे हैं।

कार्यक्रम में एएओ राकेश रौशन, जिला परिषद कार्यालय के लिपिक वीरेंद्र कुमार, संवेदक गुरु सहाय यादव, राहुल कुमार, गोविंद यादव, सहदेव यादव, अरुण सिंह, साजन कुमार, रामचंद्र यादव, विजय कुमार पासवान, गौतम प्रसाद सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...