Homeझारखंडचतरा से अगवा युवक गया से सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चतरा से अगवा युवक गया से सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा सदर थाना क्षेत्र के नगवां निवासी तिलक यादव के अपहरण के मामले में चतरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे बिहार के गया जिले से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

- Advertisement -

तिलक के भाई सुरेन्द्र यादव ने 16 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 सितंबर को अज्ञात लोगों ने उनके भाई का अपहरण कर लिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

SIT ने बिहार तक बिछाया जाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी के निर्देश पर SDPO सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष SIT का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी शाखा और गुप्त सूचनाओं की मदद से जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस को युवक के बिहार के गया जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने धनगाई थाना क्षेत्र में छापेमारी की और तिलक यादव को सकुशल बरामद कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

पुलिस ने मामले में कैलाश दांगी (47) और मनोज कुमार (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कैलाश चतरा के ईटखोरी का रहने वाला है, जबकि मनोज बिहार के गया जिले का निवासी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर अपहरण में इस्तेमाल पल्सर बाइक (JH13K-8511) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

कैलाश पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कैलाश दांगी के खिलाफ ईटखोरी, चौपारण और शेरघाटी थानों में हत्या, अपहरण, लूट और विस्फोटक अधिनियम से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वहीं, मनोज कुमार के बारे में पुलिस ने बताया कि वह शराब तस्करी के मामले में पहले जेल जा चुका है।

फिलहाल पुलिस अपहरण की पूरी कड़ी और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

युवक के सकुशल बरामद होने के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...