Homeझारखंडशादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, गिरिडीह में युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, गिरिडीह में युवक गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह में ओडिशा की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी अंशु गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याडीह स्थित उसके घर से पकड़ा।

- Advertisement -

SP से मिलकर पीड़िता ने बताई पूरी बात

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ओडिशा के मोटांग थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी गिरिडीह के कल्याडीह का रहने वाला है। आरोपी ओडिशा में कैटरिंग का काम करता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी।

- Advertisement -

पीड़िता का आरोप है कि पहचान बढ़ने के बाद अंशु गुप्ता ने उससे शादी करने की बात कही और इसी भरोसे पर उसके साथ संबंध बनाए।

गर्भवती होने की जानकारी पर भागने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, जब युवती गर्भवती हुई और उसने इसकी जानकारी अंशु गुप्ता को दी, तो आरोपी कथित तौर पर ओडिशा से फरार होकर गिरिडीह स्थित अपने घर आ गया। इसके बाद पीड़िता भी गिरिडीह पहुंची और सीधे SP से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।

SP के निर्देश पर दर्ज हुआ केस

SP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पीड़िता के आवेदन के आधार पर महिला थाना में BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया।

घर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

FIR दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी अंशु गुप्ता की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याडीह स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...