
Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुटु स्थित जेपी रोड पर बीती रात पुलिस ने FINDI ATM को क्षतिग्रस्त करते एक संदिग्ध व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना रात करीब 12:05 बजे की है, जब गश्त के दौरान पुलिस ने युवक को लोहे की रॉड से ATM को नुकसान पहुंचाते देखा।

पूछताछ में बागबेड़ा का निकला आरोपी, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका
पुलिस ने मौके से ही युवक को लोहे की रॉड के साथ अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना पता शिवमंदिर, हरहरगुटु के पीछे, थाना बागबेड़ा बताया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस
बागबेड़ा थाना पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के परिजनों से संपर्क करने और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


