Homeझारखंडरांची से दिल्ली, बेंगलुरु और कामाख्या के लिए चलेंगी 9 पूजा स्पेशल...

रांची से दिल्ली, बेंगलुरु और कामाख्या के लिए चलेंगी 9 पूजा स्पेशल ट्रेनें

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Durga Puja Festival: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रांची रेलमंडल ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। रेलमंडल प्रशासन मुख्यालय को आठ से नौ पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का औपचारिक प्रस्ताव भेजने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रांची के DRM करुणानिधि सिंह ने बताया कि सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही प्रस्ताव रेलवे बोर्ड और जोनल मुख्यालय को भेज दिया जाएगा।

- Advertisement -

दिल्ली, बेंगलुरु, कामाख्या और आरा रूट्स पर फोकस

DRM ने बताया कि मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही इन स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी और बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को कन्फर्म सीट के लिए परेशान न होना पड़े। प्रस्तावित योजना के तहत रांची से दिल्ली, बेंगलुरु, जयपुर, कोलकाता और आरा जैसे अधिक मांग वाले रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इसके अलावा असम के कामाख्या रूट पर भी विशेष ट्रेन चलाने का गंभीर प्रयास किया जा रहा है, ताकि उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा साधन मिल सके।

- Advertisement -

पिछले साल से ज्यादा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनें पटरी पर उतारी जाएंगी। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल कुंभ, होली, दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों से करीब 80 हजार यात्रियों के लिए विशेष यात्रा व्यवस्था की गई थी। उस दौरान पूरे वित्तीय वर्ष में मांग को देखते हुए कुल 20 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का सफल परिचालन किया गया था। इस बार भी यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बोगियों और स्पेशल ट्रेनों का पूरा बैकअप तैयार रखा जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...