
Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर जाने के क्रम में राजधानी रांची पहुंचेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वे आगामी 2 नवंबर को पश्चिम बंगाल से सीधे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगी। इसके बाद वे रांची एयरपोर्ट से ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित अपने गृह नगर रायरंगपुर के लिए रवाना होंगी।
सचिवालय से सूचना मिलते ही तैयारी तेज

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से इस संक्षिप्त दौरे की आधिकारिक जानकारी झारखंड सरकार को भेज दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने प्रोटोकॉल के तहत तमाम आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।


