Homeझारखंडरांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना का आरोप परिवार के ही एक परिचित और बच्ची के मुंहबोले चाचा पर लगा है, जिसका पीड़िता के घर नियमित आना-जाना था। घटना के बाद पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

चावल पहुंचाने के बहाने स्कूटी से जंगल ले गया आरोपी

घटनाक्रम के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा। उसने बच्ची के पिता से चावल कहीं पहुंचाने का बहाना बनाकर उनकी स्कूटी मांगी। इसके बाद वह नौ वर्षीय बच्ची को भी अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि वह बच्ची को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल की तरफ ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

घर छोड़कर हुआ फरार, पिता के पूछताछ करने पर हुआ खुलासा

वारदात के बाद आरोपी दोपहर में बच्ची को उसी स्कूटी पर वापस लाकर घर छोड़ गया। घर पहुंचने पर पिता ने बच्ची के कपड़ों पर धूल-मिट्टी और असामान्य स्थिति देखकर उससे पूछताछ की। इस पर बच्ची रो पड़ी और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। सच्चाई सामने आते ही जब परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी स्कूटी वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। बच्ची के पिता ने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

थाने में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के तत्काल बाद माता-पिता पीड़िता को लेकर तमाड़ थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल जांच) कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिए गए आवेदन के आधार पर पोक्सो (POCSO) और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

Nvidia के बॉस जेनसेन हुआंग ने मानी अफेयर की बात, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की नजर

Jensen Huang affair: ग्लोबल टेक वर्ल्ड में साल 2026 का सबसे बड़ा कबूलनामा सामने...

ये भी पढ़ें...