Homeबिहारसुपौल में धूमधाम से मना चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने...

सुपौल में धूमधाम से मना चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर फोटो को खिलाया

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

सुपौल: जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सुपौल जिला इकाई की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौतम कुमार ने किया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। सभी ने चिराग पासवान के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। अपने लोकप्रिय नेता के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर जश्न और उल्लास के माहौल से सराबोर रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

समारोह में प्रधान महासचिव ललित कुमार भारती, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष नथु पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद हकीम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कुंदन साह, छात्र जिलाध्यक्ष मनीष दास और जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा गोविंद कुमार ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सुधीर कुमार, कुंदन कुमार, मानकेश्वर पासवान, अशोक पासवान, रूपेश कुमार, सुभाष देव, सनी कुमार और संतोष पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

(कुंदन कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...