
Bokaro: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-9/D (स्ट्रीट नंबर 36, क्वार्टर नंबर 752) में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी संतोष प्रसाद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी भाभी सरोज देवी और भतीजे अमन कुमार पर धारदार हथियार ‘भुजाली’ से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
BGH में भर्ती कराए गए घायल, सिटी DSP ने दी घटना की जानकारी
मामले के संबंध में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हमले में गंभीर रूप से घायल मां और बेटे दोनों को तुरंत इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि इस आपसी मारपीट के दौरान आरोपी संतोष प्रसाद भी मामूली रूप से घायल हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



