Homeबिहारएनटीपीसी कहलगांव में ‘यूनिटी रन सह मिनी मैराथन’ का आयोजन, राष्ट्रीय एकता...

एनटीपीसी कहलगांव में ‘यूनिटी रन सह मिनी मैराथन’ का आयोजन, राष्ट्रीय एकता और सतर्कता का दिया संदेश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भागलपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर एनटीपीसी कहलगांव में उत्साह और उमंग के साथ ‘यूनिटी रन सह मिनी मैराथन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश प्रसारित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनोरंजन परिडा और सीआईएसएफ कमांडेंट भारती नंदन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

अंबेडकर स्टेडियम से शुरू हुई दौड़

यूनिटी रन की शुरुआत सुबह 6 बजे अंबेडकर स्टेडियम से हुई। मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं, कर्मचारियों, महिलाओं और सीआईएसएफ कर्मियों ने हिस्सा लिया। विभागाध्यक्षों, सृष्टि समाज के वरिष्ठ सदस्यों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों, टाउनशिप निवासियों और सीआईएसएफ कर्मियों के परिवारों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतिभागियों का उत्साह और सामूहिक सहभागिता आयोजन के आकर्षण का केंद्र रही।

राष्ट्रीय एकता और सतर्कता की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं सतर्कता की शपथ दिलाई गई। परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में सभी को व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता तथा जवाबदेही बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का भी संदेश दिया। समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

वस्त्र दान अभियान का भी हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर एनटीपीसी कहलगांव की एनजीओ चेतना की ओर से वस्त्र दान अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह नैगम संचार के प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने बताया कि मानव संसाधन विभाग और सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम खेल भावना, सामुदायिक सहभागिता और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल रहा।

उन्होंने कहा कि आयोजन ने स्वस्थ समाज, सशक्त एवं एकजुट राष्ट्र और पारदर्शी तथा ईमानदार कार्यसंस्कृति के निर्माण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

(आतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...