Homeझारखंडलातेहार में मंदिर से मां पार्वती के मुकुट की चोरी, नकाबपोश चोरों...

लातेहार में मंदिर से मां पार्वती के मुकुट की चोरी, नकाबपोश चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Latehar:   लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर के मां पार्वती मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया और मां पार्वती का मुकुट, शेषनाग समेत कई अन्य पूजा के कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी मृत्युंजय मिश्रा पहुंचे तो सारा सामान गायब मिला। प्राचीन मंदिर में हुई इस चोरी की खबर फैलते ही इलाके के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा रोष फैल गया है।

CCTV में नकाबपोश

वारदात की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु SDPO सह थाना प्रभारी राम लखन बरनवाल पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर मंदिर के भीतर दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब तकनीकी सर्विलांस और CCTV फुटेज के सहारे नकाबपोश चोरों के हुलिए और उनके रूट को ट्रैक करने में जुटी हुई है।

- Advertisement -

पेट्रोलिंग के बाद वारदात

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि घटना से महज करीब आधे घंटे पहले ही पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग टीम मंदिर परिसर का मुआयना कर वापस लौटी थी। पुलिस गश्ती दल के जाने के तुरंत बाद चोरों ने मंदिर को निशाना बना लिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रशासन से चोरों को अविलंब पकड़ने और चोरी गए सामान की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है। SDPO ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि पुलिस सभी पहलुओं पर तेजी से काम कर रही है और आरोपियों को बहुत जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...