Homeझारखंडगुमला में CM हेमंत सोरेन का पुतला छीनकर भागे थानेदार, जमकर हुआ...

गुमला में CM हेमंत सोरेन का पुतला छीनकर भागे थानेदार, जमकर हुआ बवाल!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर BJP महिला मोर्चा ने रविवार की शाम को CM हेमंत सोरेन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गुमला में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को CM का पुतला फूंकने से रोक दिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने पुतला दहन की अनुमति देने से इनकार कर दिया और देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों के हाथ से CM हेमंत सोरेन का पुतला छीनकर थाने की ओर ले गए।

- Advertisement -

मौके पर भारी हंगामा

थानेदार द्वारा पुतला छीने जाने के बाद मौके पर जोरदार हो-हंगामा शुरू हो गया। BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच काफी देर तक तीखी बहस, खींचतान और धक्का-मुक्की की नौबत बनी रही। अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक चले गतिरोध और हंगामे के बाद BJP कार्यकर्ता राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए।

गम्हरिया कांड पर निशाना

विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP नेताओं ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची महिला के साथ वर्दीधारी द्वारा कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि जब पुलिस थाने की चारदीवारी के भीतर ही महिलाएं महफूज नहीं हैं, तो राज्य की कानून-व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने सरकार से महिला सुरक्षा पर ठोस कदम उठाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...