Homeझारखंडबोकारो BGH में नवजात के सौदे का आरोप, गरीब बताकर दो लाख...

बोकारो BGH में नवजात के सौदे का आरोप, गरीब बताकर दो लाख में मांगी बच्ची

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र स्थित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सर्कस मैदान निवासी मनोज कुमार ने अस्पताल के कर्मचारियों पर अपनी नवजात बच्ची को बेचने का दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर नवजात के माता-पिता और एक सफाई कर्मी के बीच बच्ची के सौदे को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है।

अस्पताल कर्मियों ने बच्ची बेचने का बनाया दबाव

पीड़ित पिता मनोज कुमार के अनुसार उनकी पत्नी सोनी कुमारी को 29 अक्टूबर को प्रसव पीड़ा के चलते बीजीएच में भर्ती कराया गया था। उसी दिन शाम करीब पांच बजे सामान्य प्रसव से उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। मनोज कुमार का गंभीर आरोप है कि डिलीवरी के बाद अस्पताल के एक सफाई कर्मी और तीन नर्सों ने उन पर दबाव बनाया। कर्मचारियों ने कहा कि तुम बेहद गरीब हो और लड़की का पालन-पोषण नहीं कर पाओगे, इसलिए इस बच्ची को दो लाख रुपये में बेच दो। पिता का कहना है कि जब उन्होंने इस अमानवीय पेशकश को ठुकरा दिया, तो अस्पताल कर्मियों ने उन्हें उनकी पत्नी और बच्ची से मिलने तक नहीं दिया।

- Advertisement -

चास SDO के निर्देश पर पुलिस ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया पर बातचीत का वीडियो सामने आने और मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सेक्टर 4 के थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि चास SDO के निर्देश पर पुलिस टीम मामले की तहकीकात करने अस्पताल पहुंची थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और जुटाए गए तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। वहीं इस पूरे प्रकरण पर BSL के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन मणिकांत धान से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...